• होम
  • UP weather today: उत्तर प्रदेश में फिर बदला मौसम, कई जिलों म...

UP weather today: उत्तर प्रदेश में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

उत्तर प्रदेश में फिर आएगा मानसून का तूफान
उत्तर प्रदेश में फिर आएगा मानसून का तूफान

उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट:

पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में ओले गिर सकते हैं।

35 जिलों में बजली गिरने की चेतावनी: यूपी के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत 35 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

तापमान में गिरावट के आसार: बारिश और बादलों के कारण तापमान 3-4 डिग्री तक गिर सकता है। 1 मार्च को भी कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी:

2 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। बारिश और ओलावृष्टि से यूपी का अधिकतम तापमान 48 घंटों में 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी हल्की कमी के आसार हैं। गुरुवार को अयोध्या सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10°C दर्ज किया गया, जबकि आगरा में अधिकतम तापमान 31.6°C रिकॉर्ड हुआ।

ये भी पढें- 26 फरवरी से 1 मार्च तक पंजाब-हरियाणा-यूपी समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें