• होम
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, नदियों का जलस्तर...

Bihar Weather: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, नदियों का जलस्तर बढ़ रहा हैं, कई इलाकों में अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

बिहार में बाढ़ की वजह से लोगों में दहशत फैल गई है,
बिहार में बाढ़ की वजह से लोगों में दहशत फैल गई है,

बिहार में मानसून इस प्रकार मेहरबान है मानो कुदरत का कहर झा गया हो। नदियां व नाले उफान पर हैं और अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने बिहार के लोगों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई है। बिहार में 11 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी की संभवाना जताई गई है। इसके साथ ही 12 जुलाई को बिहार के अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं झारखंड के उत्तर पूर्वी भाग में 12 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। 

झारखंड के कई कई स्थानों में वर्षा होने की उम्मीद:

झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित अन्य इलाकों में बारिश होगी। अभी पूरी तरह से मानसून का प्रभाव देखने को नहीं मिला है। इस वजह से यहां के लोंगों की चिंताएं बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें... यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

बिहार के अधिकांश जगहों पर वर्षा की संभावना:

बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना में आज का मौसम, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकांश जगहों पर वर्षा की संभावना है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण और शिवहर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें