• होम
  • Delhi Weather Today: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बढ़ता तापमान...

Delhi Weather Today: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बढ़ता तापमान: जानें अगले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर
उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर

उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ ठंड कम होने लगी है और गर्मी दस्तक दे रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है, लेकिन माघी पूर्णिमा के आसपास मौसम फिर बदल सकता है।

यूपी में तेज हवाओं का दौर जारी, तापमान में लगातार बढ़ोतरी:

आईएमडी के अनुसार, 12 से 14 फरवरी तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे हल्की ठंडक बनी रह सकती है। हालांकि, इस दौरान बारिश या घने कोहरे का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
15 से 17 फरवरी तक भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। न्यूनतम तापमान अधिकतर जिलों में 10 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। मंगलवार को यूपी का सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

जाने दिल्ली का मौसम अपडेट:

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हल्के बादल भी छाए रहे। आज तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले तीन दिनों तक दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी में मामूली राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, मध्य भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है।

ये भी पढें- MP में बारिश और ओलावृष्टि के आसार
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें