• होम
  • Delhi weather today: दिल्ली-यूपी मौसम अपडेट: गर्मी बढ़ी, 12...

Delhi weather today: दिल्ली-यूपी मौसम अपडेट: गर्मी बढ़ी, 12 मार्च से तेज हवाएं और बारिश के आसार

दिल्ली-यूपी में 12 मार्च से बारिश और आंधी
दिल्ली-यूपी में 12 मार्च से बारिश और आंधी

दिल्ली और यूपी में गर्मी बढ़ रही है, जहां 12 मार्च से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के कुछ हिस्सों में 13-15 मार्च के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आईये डालें मौसम पर नज़र। 

जाने दिल्ली का मौसम Delhi weather today:

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज बुधवार को दिन के समय तेज़ हवाएं चलने की सम्भावना है। इसके अलावा 13 से 15 मार्च के बीच यहाँ हलकी बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। वहीं तापमान की बात की जाये तो दिल्ली में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।   

यूपी में मौसम बदलाव: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट:

IMD की माने तो मार्च में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 12 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं (20-30 किमी/घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है।

आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान Weather forecast for the coming days:

  1. 13-14 मार्च: पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना।
  2. 15 मार्च: पूरे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना।
  3. 16-17 मार्च: मौसम साफ रहेगा।

लखनऊ का मौसम अपडेट: लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा वहीं इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय तेज़ हवाएं और कड़क धुप निकलेगी। इसके अलावा इस सप्ताह अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।   

तापमान की स्थिति: कल झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना, जहां तापमान 38.6℃ दर्ज किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.3℃ और न्यूनतम 16℃ रहा। अयोध्या में सबसे कम 10℃ तापमान दर्ज किया गया।
प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है, वहीं अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें