• होम
  • Weather Update: आज का मौसम 13 अप्रैल 2025: दिल्ली-NCR में फि...

Weather Update: आज का मौसम 13 अप्रैल 2025: दिल्ली-NCR में फिर बढ़ेगी गर्मी, यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश में मिलेगी राहत की फुहार

दिल्ली में भीषण गर्मी की वापसी
दिल्ली में भीषण गर्मी की वापसी

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं के चलते गर्मी से राहत बनी हुई थी। लेकिन अब इस सिस्टम का असर कम होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से धूप की तपन फिर से परेशान कर सकती है और तापमान में वृद्धि की संभावना जताई जा सकती है। आइए जानें देशभर में आज का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में आंशिक बादल, तापमान में तेजी Partly cloudy in Delhi, temperature rises:

मौसम विभाग ने बताया है कि आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, गर्मी का असर तेज़ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के संकेत: उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड जैसे राज्यों में आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और हल्की बौछारों की संभावना जताई है, जिससे तापमान में अस्थायी गिरावट आ सकती है।

मध्य प्रदेश में बदला मौसम, बारिश से राहत Weather changed in Madhya Pradesh, relief from rain:

मध्य प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। धार, इंदौर समेत एक दर्जन जिलों में शनिवार को हल्की बारिश और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 37.8°C, इंदौर में 36.8°C और जबलपुर में 37.6°C दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से प्रदेश में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

16 अप्रैल के बाद दिल्ली में लू की चेतावनी: अगले तीन दिनों तक दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 16 अप्रैल के बाद लू चलने की संभावना जताई गई है। यह बदलाव जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मध्य प्रदेश एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा है, जो बंगाल से लेकर तेलंगाना तक फैला है।

उत्तर प्रदेश में ठंडी फुहारों से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना: उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और हल्की बारिश ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और भीषण गर्मी का सिलसिला थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन आगामी दिनों में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम जनता दोनों के लिए यह मौसम अनुकूल साबित हो रहा है। तापमान में गिरावट से दिन और आज शाम के मौसम में राहत महसूस की जा रही है।

ये भी पढें- आंधी-ओले के बाद अब लू की चपेट में आएंगे कई राज्य, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें