• होम
  • Weather today Delhi: दिल्ली, यूपी में आज से भीषड़ गर्मी का सि...

Weather today Delhi: दिल्ली, यूपी में आज से भीषड़ गर्मी का सितम, अगले 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी

दिल्ली, यूपी में आज से भीषड़ गर्मी का सितम
दिल्ली, यूपी में आज से भीषड़ गर्मी का सितम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक राजधानी दिल्ली और उत्तरप्रदेश में अगले 5 दिन भीषड़ गर्मी के रहने वाले है। IMD का कहना है, दिल्ली में इस गर्मी के सीजन में पहली बार 18 मई को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लू (हीटवेव) चलने की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, राजधानी लखनऊ और अन्य  ज़िले जैसे कानपूर, वाराणसी, झाँसी, आगरा, बलिया समेत कई मुख्य ज़िलों व शहरों में 18 मई से लू की सम्भावना बनी रहेगी।

दिल्ली में आज से तापमान बढ़ना शुरू, जाने दिल्ली का मौसम:

मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली में आज 16 मई को तेज़ गति से चलने वाली गरम हवाओं की सम्भावना है साथ ही यहाँ मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है की आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा। अनुमान है की कल से दिल्ली के अधिकतम तापमान में 2 से 3 पॉइंट और न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 पॉइंट की बढ़त देखने मिलेगी। इसके अलावा 18 मई को यहाँ हीटवेव चलने की पूरी सम्भावना है। 

लखनऊ, कानपूर में भी भीषड़ गर्मी का प्रकोप: IMD अनुसार, उत्तरप्रदेश के आगरा, झाँसी, प्रयागराज, जैसे कुछ शहरों में 17-19 मई, और लखनऊ, कानपूर, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या जैसे कई अन्य शहरों में 18-19 मई तक भीषड़ गर्मी के साथ लू चलने की सम्भावना है। लखनऊ में आज 16 मई को मौसम और आसमान मुख्यता साफ रहेगा साथ ही गर्मी  के चलते यहाँ आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें