• होम
  • Mandi Bhav Apps in Hindi: किसान भी चेक कर सकते हैं मंडी भाव,...

Mandi Bhav Apps in Hindi: किसान भी चेक कर सकते हैं मंडी भाव, जानें इसका तरीका

किसान-भी-चेक-कर-सकते-हैं-मंडी-भाव-जानें-इसका-तरीका
किसान-भी-चेक-कर-सकते-हैं-मंडी-भाव-जानें-इसका-तरीका

देश में लाखों किसान खेती किसानी करते हैं। ये किसान कई फसलों को उगाते हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। जैसे कि फसलों को मौसम की मार से बचाकर उन्हें मंडी तक पहुंचाना। लेकिन किसान अक्सर जाना चाहते हैं कि मंडी में किस फसल का क्या भाव चल रहा है। ताकि वे अच्छे दाम वाली फसल का उत्पादन कर सकें। ऐसे में किसानों के पास कुछ विकल्प मौजूद हैं, जिनसे वे फसलों के मंडी रेट जान सकते हैं। 

मोबाइल से जानें मंडी भाव:

किसान अब मोबाइल का अच्छे से इस्तेमाल करना जानते हैं। ऐसे में यही मोबाइल मंडी भाव जाने में उनकी मदद कर सकता है। किसान व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों पर कृषि बाजार व्यापारियों के कई सामुदायिक ग्रुप से जुड़ सकते हैं। इनमें रोजाना के भाव अपडेट होते हैं। इन ग्रुपों में अलग-अलग मंडियों के व्यापारी मौजूद होते हैं जो अपने उत्पादों की तस्वीरें और रेट पोस्ट करते रहते हैं।

यह वेबसाइट भी है मददगार:

किसानों की सुविधा के लिए ई-एनएएम पोर्टल भी है। भारत सरकार द्वारा इसे 2016 में लॉन्च किया गया था। यह डिजिटल पोर्टल किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए एक ऑनलाइन बाज़ार प्रदान करता है। इसके जरिए किसान ऑनलाइन फसल बेच सकते हैं। अगर आप किसान हैं तो e-NAM वेबसाइट पर AGMARKET सेक्शन में जाकर e-NAM पंजीकृत मंडियों से मंडी उत्पाद के रेट जान सकते हैं। भारत का सबसे भरोसेमंद एग्री ट्रेडिंग ऐप 'बीजक' भी e-NAM के साथ जुड़ गया है। 

क्या है बीजक एप? किसानों की सहायता के लिए बीजक नाम का एक एप भी है। बीजक कृषि उत्पादों के खरीदारों और विक्रेताओं को जोड़ता है। इससे खरीदारों और विक्रेताओं दोनों को बेहतर कीमत पर फल, सब्जियां आदि मिलती हैं। इससे किसानों को उनकी फसल के बेहतर दाम भी मिलते हैं। इसके अलावा, बीजक ने बैंकों और एनबीएफसी जैसे कई वित्तीय संस्थानों के साथ भी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे आने वाले समय में भी किसानों को और बेहतर सुविधा मिलेगी।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें