• होम
  • फरवरी में मौसम का बदलता मिजाज: बारिश और तापमान में उतार-चढ़ा...

फरवरी में मौसम का बदलता मिजाज: बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना

बारिश और ठंड की दस्तक
बारिश और ठंड की दस्तक

देशभर में मौसम में बदलाव जारी है, और ठंड अब कुछ ही राज्यों तक सीमित रह गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 15 से 18 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

कहां होगी बारिश?

अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी हल्की बारिश हो सकती है। 17-20 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसकी तीव्रता 18-19 फरवरी को अधिक होगी।

दिल्‍ली और अन्‍य राज्‍यों का मौसम:

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं तापमान 12-27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की यहाँ 19-20 फरवरी को हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है। 
उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों समेत जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 17-20 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव: 20-26 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे पश्चिमी हिमालय और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुल मिलाकर, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें