• होम
  • Delhi weather today: देश में फिर बदला मौसम, दिल्ली-यूपी में...

Delhi weather today: देश में फिर बदला मौसम, दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार, जाने मौसम का हाल

दिल्ली और यूपी में भीषण गर्मी
दिल्ली और यूपी में भीषण गर्मी

देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली-NCR में जहां कुछ दिन पहले बादल छाए थे और तापमान थोड़ा कम हुआ था, अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है।

दिल्ली में फिर से तेज गर्मी:

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।

यूपी में फिर लौटेगी गर्मी, अगले पांच दिन बढ़ेगा तापमान:

उत्तर प्रदेश में हाल की बारिश के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और 22 से 26 अप्रैल के बीच राज्य में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, वहीं 22 से 24 अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में लू का असर:

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में लू चलने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। साथ ही आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर में बदलेगा मौसम: बिहार और झारखंड में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है।

ये भी पढें- लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में आज बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें