• होम
  • Weather today: मौसम अपडेट: उत्तर-पश्चिम भारत में लू का खतरा,...

Weather today: मौसम अपडेट: उत्तर-पश्चिम भारत में लू का खतरा, दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के आसार

उत्तर-पश्चिम भारत में लू का तांडव
उत्तर-पश्चिम भारत में लू का तांडव

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। दिल्ली, दक्षिणी हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज़ गर्मी पड़ेगी। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में 6 और 7 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लू जैसी स्थिति बनेगी।

दिल्ली में लू का असर रहेगा जारी:

दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। कल से दिल्ली में पारा 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है और लू की स्थिति लगभग 6 दिनों तक बनी रह सकती है।

मध्य और दक्षिण भारत में तेज़ हवाएं और बारिश:

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज़ हवाएं और बारिश दर्ज की गई। तेलंगाना और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश के आसार: मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में 6 अप्रैल तक गरज-चमक, बिजली गिरने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 5 अप्रैल को महाराष्ट्र, असम और मेघालय में और 6 अप्रैल को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान है।

ये भी पढें- मध्य प्रदेश में अप्रैल में भीषण लू का प्रकोप, 7 दिन तक सताएगी चिलचिलाती गर्मी

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें