मध्य प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना है, लेकिन मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। वहीं, ओडिशा समेत कई राज्यों में आज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और मराठवाड़ा में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी आ सकती है और बिजली गिर सकती है।
मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सिस्टम का प्रभाव कम होने से आज भोपाल, इंदौर में आज का मौसम, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और नर्मदापुरम में धूप खिली रहेगी। हालांकि, रीवा, सीधी, मऊगंज और अनूपपुर में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज़ आंधी चल सकती है।
मार्च के अंत तक गर्मी तेज़ हो जाएगी और कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। मौसम विभाग ने अप्रैल-मई में लू चलने की संभावना जताई है, जिससे 30-35 दिन तक गर्म हवाएं प्रभावित कर सकती हैं। अगले चार महीनों में गर्मी का प्रभाव अधिक रहेगा, जिससे किसानों और आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है।
देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। आज ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा आज ओडिशा में तेज़ आंधी (50-60 किमी/घंटा) चल सकती है, साथ ही ओले गिरने और बिजली गिरने का खतरा है। वहीं, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और तेलंगाना में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही ओले और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। किसानों के लिए यह समय सतर्क रहने का है, क्योंकि खेतों में फसल तैयार हो रही है। अगर बारिश या ओलावृष्टि होती है, तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
ये भी पढें- उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, यूपी-दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट