• होम
  • मौसम अपडेट: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, कई राज्यों में तेज़...

मौसम अपडेट: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, कई राज्यों में तेज़ आंधी और बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में गर्मी का असर, दिल्ली में तेज़ हवाओं के आसार
उत्तर भारत में गर्मी का असर, दिल्ली में तेज़ हवाओं के आसार

आज देशभर में रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है, वहीं मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। जबकि यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड में भी बारिश के आसार हैं। दूसरी ओर, गुजरात और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेज़ गर्मी और उमस भरे मौसम के बने रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में गर्मी का असर, दिल्ली में तेज़ हवाओं के आसार:

मार्च के महीने में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जहां कभी तेज धूप और गर्मी तो कभी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने लगा है और कुछ इलाकों में लू के हालात बनने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है, 20 मार्च के बाद उत्तर भारत में दिन के समय तेज गर्मी महसूस होगी, हालांकि सुबह का मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा। इस हफ्ते दिल्ली का तापमान 18 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इन राज्यों में तेज़ आंधी-बिजली संग बारिश का अलर्ट:

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, पंजाब में आज का मौसम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी कुछ स्थानों पर बिजली गिर सकती है। बारिश की बात की जाये तो आज दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।  

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें