• होम
  • Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी का कहर, कई राज्यों में...

Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी का कहर, कई राज्यों में लू का अलर्ट, तापमान पहुंचेगा 40 के पार

उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार
उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार

उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने लगी है और आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य भारत में लू चलने की संभावना है। इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रह सकते हैं और बारिश व बर्फबारी हो सकती है। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली का मौसम अपडेट Delhi weather update:

दिल्ली में शुक्रवार सुबह से तेज हवाएं चलने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। रविवार से फिर तापमान बढ़ेगा और अप्रैल की शुरुआत गर्म और शुष्क रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा।

बिहार का मौसम अपडेट Bihar weather update:

बिहार में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हाल ही में हुई बारिश के कारण मौसम ठंडा था, लेकिन अब तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और अप्रैल की शुरुआत से तेज धूप व लू का असर दिखने लगेगा।

राजस्थान का मौसम अपडेट Rajasthan weather update:

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर और बीकानेर संभाग में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना काफी कम है।

अन्य राज्यों का मौसम अपडेट:

  1. गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  2. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बर्फबारी संभव है।
  3. पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों तक तापमान बढ़ेगा और उसके बाद थोड़ी गिरावट आ सकती है।
  4. केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी: मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। ओडिशा में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक है। इन राज्यों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

ये भी पढें- मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, लू और हीटवेव का अलर्ट जारी

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें