• होम
  • MP-UP Weather Update: मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश में चढ़ा तापम...

MP-UP Weather Update: मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश में चढ़ा तापमान, मार्च में ही बढ़ी गर्मी, जानें मौसम का हाल

मौसम अपडेट
मौसम अपडेट

देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी का असर महसूस होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल गर्मी अधिक रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट Madhya Pradesh weather update:

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले 4-5 दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। फिलहाल मौसम साफ रहेगा, लेकिन अगले 10 दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी, जिससे ऐसा लगेगा कि अप्रैल का अंत आ गया हो। आमतौर पर होली के बाद गर्मी बढ़ती है, लेकिन इस बार पहले ही लू का अहसास होने लगेगा।

दमोह जिले में अगले 10 दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री और न्यूनतम 13 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंदसौर, रतलाम और नीमच में अधिकतम तापमान 32 से 39 डिग्री और न्यूनतम 14 से 20 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, नर्मदापुरम (होशंगाबाद) और हरदा में अधिकतम तापमान 33 से 40 डिग्री और न्यूनतम 15 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।

भोपाल-इंदौर में मौसम का हाल Weather condition in Bhopal-Indore:

एमपी की राजधानी भोपाल में इस सप्ताह मौसम साफ और गर्मी भरा रह सकता है, इस दौरान यहाँ अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। 
इंदौर नगरी में भी तापमान का पारा चढ़ता दिखेगा, यहाँ इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री रहने की सम्भावना है।

उत्तर प्रदेश का मौसम अपडेट Uttar Pradesh weather update:

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 48 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 3 और 4 मार्च को प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम साफ रहेगा। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, नोएडा, आगरा और प्रयागराज समेत अन्य शहरों में बारिश की संभावना नहीं है। 5 और 6 मार्च को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन गर्मी को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जाने लखनऊ का मौसम: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा, 5 से 6 मार्च के बीच यहाँ तेज़ हवाएं चलने की सम्भावना बनी हुई है। वहीं, तापमान की बात की जाये तो इस सप्ताह, यहाँ का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें