• होम
  • Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंब...

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई सहित कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी
महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग (IMD) ने 2 और 3 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा लगातार हो रही बारिश से महाराष्ट्र के मुख्य शहर मुंबई, नासिक, औरंगाबाद, महाबलेश्वर और पुणे में कल बहुत भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई थी जिससे काफी लोग प्रभावित हो रहे है। महानगरी मुंबई में यातायात की समस्या अधिक देखने मिली। महाराष्ट्र में बारिश के चलते लगभग 2 से 3 डिग्री की गिरावट का अंतर दर्ज किया गया है। हालंकि कुछ हिस्सों में उमस भी समस्या बनी हुई है। 

मुंबई का मौसम पूर्वानुमान Mumbai weather forecast:

IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अनुमान है की यह आज और कल (2 और 3 अगस्त) को अधिक भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की सम्भावना बन सकती है।अगले 24 घंटों में रात या सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। आज मुंबई का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

ये भी पढ़ें.... मध्य प्रदेश में अगले 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

अन्य शहरों में मौसम का हाल:

  • पुणे: 2 अगस्त को पुणे में गरज के साथ मध्यम बारिश की सम्भावना है। यहाँ आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
  • नागपुर: आज नागपुर में रुक रुक कर बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही यहाँ तापमान में आई गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
  • औरंगाबाद: आज यहाँ तेज़ बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें.... दिल्ली समेत कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट, जाने मौसम पर लेटेस्ट अपडेट

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें