• होम
  • Maharashtra weather: देश में मानसून की विदाई के बीच मुंबई मे...

विज्ञापन

Maharashtra weather: देश में मानसून की विदाई के बीच मुंबई में बारिश का कहर, दिल्ली में सूखा जारी, जाने मौसम पर ताज़ा अपडेट

मुंबई में बारिश का कहर
मुंबई में बारिश का कहर

देश में मानसून की विदाई जारी है, इस बीच कई इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है तो कुछ इलाकों में मानसून फिर मेहरबान हो रहा है। जहाँ एक तरफ राजधानी दिल्ली में बारिश का नामोनिशान नहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ महानगरी मुंबई में लगातार बारिश देखने मिल रही है।

आज दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा। आइये जाने मौसम पर ताज़ा अपडेट।

जाने महाराष्ट्र में आज कैसा होगा मौसम How will the weather be in Maharashtra today?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार को मुंबई में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मुंबई में बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है, जिसके चलते येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

शुक्रवार को मुंबई में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, हवाओं की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के कारण रात के समय तापमान 1 या 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

इन राज्यों में भी बरसेगा पानी Rain in these states also:

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज 11 अक्टूबर को कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय, बिहार में आज का मौसम, दक्षिण गुजरात, ओडिशा, उत्तर पूर्व भारत, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश संभव है। IMD ने आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें... अगले 2-3 दिनों में कई राज्यों में शुष्क मौसम की शुरुआत, जाने देशभर का मौसम पैटर्न क्या रहेगा

विज्ञापन

लेटेस्ट

विज्ञापन

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें