• होम
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नारी का सम्मान-सशक्तिकरण, समानता औ...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नारी का सम्मान-सशक्तिकरण, समानता और सम्मान का प्रतीक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन नारी सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता है।

नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि की आधारशिला है। वह मां, बहन, बेटी, पत्नी और मित्र के रूप में हमारे जीवन को संवारती है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का प्रतीक माना गया है। समय के साथ महिलाओं ने शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यापार और कला जैसे हर क्षेत्र में अपनी अद्वितीय पहचान बनाई है।

समाज में महिलाओं की भूमिका और चुनौतियां:

आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन उन्हें अभी भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है:

  • शिक्षा में असमानता – भारत के कई हिस्सों में आज भी महिलाओं की साक्षरता दर पुरुषों की तुलना में कम है।
  • कार्यस्थलों पर भेदभाव – महिलाओं को समान वेतन और प्रमोशन के अवसरों में असमानता का सामना करना पड़ता है।
  • महिला सुरक्षा – घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां आज भी मौजूद हैं।
  • राजनीति और निर्णय-निर्माण में भागीदारी – महिलाओं की भागीदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन उच्च स्तर के निर्णय-निर्माण में उनकी संख्या अब भी सीमित है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार और समाज की पहल:

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जैसे:

  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ – बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए।
  • उज्ज्वला योजना – महिलाओं को धुएं से मुक्त रसोई देने के लिए।
  • मुद्रा योजना – महिला उद्यमियों को आर्थिक सहायता देने के लिए।
  • सुकन्या समृद्धि योजना – बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह योजना चलाई गई है।

नारी शक्ति को करें सलाम: आज का युग महिलाओं की समानता और उनके अधिकारों को स्थापित करने का है। समाज की सोच बदल रही है, लेकिन हमें अभी और प्रयास करने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनके विकास में सहायक बनना चाहिए। एक शिक्षित और सशक्त नारी ही एक मजबूत समाज की नींव रख सकती है।

महिला दिवस का संदेश:

"नारी का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान!"
"सशक्त नारी, सशक्त समाज!"

लाड़ली बहना योजना की राशि होगी अंतरित: महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में मार्च 2025 माह की 1.27 करोड़ महिलाओं को लगभग 1552.73 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1250 रुपये की मासिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें