• होम
  • जानिए 9 जून को मध्यप्रदेश में मूंग दाल का लेटेस्ट मंडी भाव

जानिए 9 जून को मध्यप्रदेश में मूंग दाल का लेटेस्ट मंडी भाव

देश में इस समय मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून की झलक दिखना शुरू हो गई है ऐसे में खेतों में लगी मूंग की फसल को नुकसान की  सम्भावना बन सकती है। इस कारण किसानो को कई प्रकार की चिंताएं सता रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक मध्यप्रदेश में इस समय मानसून जल्द आने की सम्भावना है हालाँकि कई कसानो ने इसके लिए इंतेज़ाम करना शुरू कर दिया है। आईये जाने मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है साबुत मूंग दाल (हरा चना) का मंडी भाव: 

जबलपुर मंडी में साबूत मूंग दाल का मंडी भाव:

मध्यप्रदेश की जबलपुर मंडी में मूंग साबुत (हरा चना) का जून माह का सबसे अधिकतम भाव देखने मिला है, आपको बता दे की मूंग साबुत (हरा चना) का जबलपुर मंडी में अधिकतम भाव 8920 रु प्रति क्विंटल एवं न्यूनतम भाव 4000 रु प्रति क्विंटल के लगभग चल रहा है। 

इटारसी मंडी में साबूत मूंग दाल का मंडी भाव: इस समय इटारसी मंडी में मूंग साबुत (हरा चना) का  मंडी में अधिकतम भाव 7710 रु प्रति क्विंटल साथ ही न्यूनतम भाव 6355 रु प्रति क्विंटल एवं औसतन मंडी भाव 6585 रु प्रति क्विंटल के आसपास है। 
खंडवा मंडी में साबूत मूंग दाल का मंडी भाव: खंडवा मंडी में  अधिकतम भाव 7752 रु प्रति क्विंटल साथ ही न्यूनतम भाव 6801 रु प्रति क्विंटल एवं औसतन मंडी भाव 7460 रु प्रति क्विंटल है।
बरेली मंडी में चल रहा न्यूनतम भाव: बरेली की मंडी में साबूत मूंग दाल का औसतन मंडी भाव 7760 रु प्रति क्विंटल चल रहा है। 

गाडरवारा मंडी में साबूत मूंग दाल का मंडी भाव: इस समय गाडरवारा मंडी में साबूत मूंग दाल का औसतन मंडी भाव 7400 रु प्रति क्विंटल के लगभग चल रहा है।  
बनखेड़ी मंडी में साबूत मूंग दाल का मंडी भाव: बनखेड़ी मंडी में साबूत मूंग दाल का औसतन मंडी भाव 7575 रु प्रति क्विंटल के लगभग है।  
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें