• होम
  • Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड योजना: जानिए इसके लाभ...

Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड योजना: जानिए इसके लाभ, सुविधाएं और आवेदन प्रक्रिया

किसान क्रेडिट कार्ड
किसान क्रेडिट कार्ड

खेती-किसानी में लगे किसानों को अक्सर आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है, खासकर बीज, खाद, कृषि उपकरण और फसल सुरक्षा जैसे जरूरी कामों के लिए। ऐसे समय में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। यह न केवल उन्हें कम ब्याज दर पर ऋण देता है, बल्कि खेती को उन्नत और सशक्त बनाने में भी मदद करता है।

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) What is Kisan Credit Card (KCC):

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एक विशेष बैंकिंग सुविधा है, जिसे भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वर्ष 1998 में शुरू किया था। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि जरूरतों के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना है। इस कार्ड की मदद से किसान बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और कृषि उपकरण जैसी वस्तुओं की खरीद आसानी से कर सकते हैं।

समय पर ऋण की उपलब्धता: KCC की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे किसानों को समय पर लोन मिल जाता है। जब खेती का सीजन शुरू होता है और किसानों को खाद, बीज या कीटनाशक की जरूरत होती है, उस समय उन्हें किसी से उधार लेने की जरूरत नहीं पड़ती। वे अपने KCC कार्ड के माध्यम से बैंक से आसानी से राशि निकाल सकते हैं।

कम ब्याज दर पर ऋण: किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत किसानों को अन्य सामान्य लोन की तुलना में कम ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। सरकार द्वारा इस लोन पर 7% ब्याज निर्धारित किया गया है, लेकिन समय पर भुगतान करने पर किसानों को 3% की अतिरिक्त छूट मिलती है। इस प्रकार किसान को कुल 4% ब्याज देना होता है, जो उन्हें आर्थिक रूप से राहत प्रदान करता है।

कृषि यंत्र, बीज और उर्वरकों की खरीद Purchase of agricultural machinery, seeds and fertilizers:

KCC के माध्यम से किसान ट्रैक्टर, थ्रेशर, पंप सेट, उन्नत बीज, उर्वरक और अन्य कृषि इनपुट्स की खरीद कर सकते हैं। इन आधुनिक संसाधनों का उपयोग करके किसान अपनी उत्पादकता और आय में वृद्धि कर सकते हैं।

आपात स्थिति में मदद: खेती में कई बार प्राकृतिक आपदाएं जैसे सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि या कीट प्रकोप जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे समय में KCC किसानों के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय सहारा बनता है। इससे वे नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक सामग्री और साधन जुटा सकते हैं।

किन किसानों को मिलती है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की गई हैं। इसके अंतर्गत निम्नलिखित श्रेणियों के किसान लाभ उठा सकते हैं:

  1. भूमि के मालिक किसान (व्यक्तिगत या संयुक्त)
  2. बटाईदार, काश्तकार या मौखिक पट्टेदार
  3. किसानों के स्वयं सहायता समूह (SHG) या संयुक्त देयता समूह (JLG)

आवश्यक दस्तावेज़:

  1. भरा हुआ आवेदन पत्र
  2. आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  3. भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. फसल पैटर्न का विवरण
  6. पते का प्रमाण

आवेदन कैसे करें? इस योजना के लिए किसान ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन: इसके लिए किसान को संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन फॉर्म भरना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन सबमिट किया जाता है।

ऑफलाइन आवेदन: इसमें किसान को अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर KCC फॉर्म प्राप्त करना होता है। फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बैंक में जमा कराना होता है। बैंक अधिकारी आगे की प्रक्रिया को पूर्ण करते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना खेती करने वाले किसानों के लिए एक मजबूत वित्तीय सहारा है। इससे न केवल उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिलती है, बल्कि वे अपनी खेती को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों का उपयोग भी कर सकते हैं। अगर आप किसान हैं और अभी तक आपने KCC नहीं बनवाया है, तो आज ही आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें