इन दिनों मध्यप्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। देश के कई हिस्सों की तरह यहाँ भी तेज धूप और तपन ने लोगों को परेशान कर दिया है। अब तक राज्य के कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर लू चलने की संभावना है।
MP की राजधानी भोपाल में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सबसे अधिक गर्मी खजुराहो में रही, जहाँ पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। गुना में 44.3 डिग्री, नौगांव में 44 डिग्री, ग्वालियर में 43 डिग्री, उज्जैन में 42.8 डिग्री, जबलपुर में 42.1 डिग्री और इंदौर में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान और गुजरात से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से राज्य का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले 2 से 3 दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
भोपाल का आज का मौसम: भोपाल में आज आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लोगों को तेज धूप से बचकर रहने की सलाह दी जा रही है।
जाने इंदौर का मौसम अपडेट: इंदौर में भी आज आसमान साफ बना रहेगा। दिन में गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण मौसम गर्म बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज इंदौर का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऐसे में दोपहर में बाहर निकलते समय सतर्क रहना जरूरी है।