मध्यप्रदेश में पिछले दिनों की बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से लू चलने के आसार हैं और महीने के अंत तक गर्मी चरम पर हो सकती है।
प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश, ओले और तेज़ हवाओं का दौर चला, लेकिन अब मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा। शुक्रवार से कई जिलों में तापमान बढ़ सकता है, वहीं भोपाल सहित कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं।
अब तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव था, लेकिन इसका असर अब कम हो रहा है।
नर्मदापुरम में सबसे अधिक 40.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बड़े शहरों में तापमान:
अप्रैल में गर्मी बढ़ेगी, 7 से 10 दिन तक चल सकती है लू:
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में शुरुआत में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन दूसरे हफ्ते से गर्म हवाएं चलेंगी। महीने के अंत में सबसे ज्यादा गर्मी रहेगी और तापमान 45°C के पार जा सकता है। इस दौरान 7 से 10 दिन लू चलने की संभावना है।
अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार:
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 4 अप्रैल को झारखंड में बारिश और ओले गिर सकते हैं। इसके बाद 5 अप्रैल को पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम में आज का मौसम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। वहीं, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 6 अप्रैल तक कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 3 से 5 अप्रैल के बीच तमिलनाडु में भी बारिश के आसार हैं, जबकि 4 अप्रैल को तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
ये भी पढें- मौसम अलर्ट: कहीं भीषण लू, तो कहीं बारिश और ओले, जानें ताजा अपडेट