• होम
  • 10 एवं 11 मार्च 2025 को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जब...

10 एवं 11 मार्च 2025 को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में आयोजित होगा संभागीय मिलेट्स फूड फेस्टिवल मेला

संभागीय मिलेट्स फेस्टिवल सह कृषि मेला-2025
संभागीय मिलेट्स फेस्टिवल सह कृषि मेला-2025

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग तथा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में "संभागीय मिलेट्स फेस्टिवल सह कृषि मेला-2025" का आयोजन 10 एवं 11 मार्च को खेल परिसर, जेएनकेवीवी में किया जा रहा है।

संभागीय मिलेट्स मेले का उद्देश्य:

इस मेले का उद्देश्य लघु धान्य फसलें जैसे- ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी, सवां, चेना और कंगनी मूल्य संवर्धन के साथ पोषण और उत्पादों की शेल्फ लाइफ को भी बढाती है। मिलेट् को चमत्कारिक अनाज या भविष्य की फसल भी कहा जाता हैं क्योंकि यह केवल अनुकूल परिस्थितियों में ही उत्पन्न नहीं होते बल्कि यह विषम परिस्थितियों में भी उत्पन्न होते हैं। इस मिलेट् मेला का उद्येश्य आम लोगों में जन जागरूकता पैदा करना और मिलेट् उत्पादों की खपत को बढावा देना है। इसके साथ ही, विक्रेताओं और खरीदारों को प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मिलेट्स मेले में पोषण, बाजार और जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा:

  1. दो दिवसीय इस मेले में प्रतिदिन लगभग 5,000 किसानों के भाग लेने की संभावना है।
  2. सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी, एफपीओ, एनजीओ और बीज समितियों सहित विभिन्न संस्थानों के 300 से अधिक स्टॉल प्रदर्शित किए जाएंगे।
  3. संभाग के सभी जिलों के कृषि विज्ञान केंद्र, "एक जिला-एक उत्पाद" योजना के अंतर्गत उत्पाद, लघु धान्य फसलों के मूल्य संवर्धित उत्पाद एवं कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  4. उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक कंपनियों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती के मॉडल, एफपीओ, एग्री-बिजनेस स्टार्टअप्स, एग्रो फॉरेस्ट्री और औषधीय पौधों के स्टॉल उपलब्ध होंगे।
  5. कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चाएँ आयोजित की जाएंगी, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीकों और नवाचारों की जानकारी मिलेगी।
  6. विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।
  7. मेले में मिलेट्स (श्रीअन्न) से बने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।
  8. मिलेट आधारित उत्पादों की बाजार उपलब्धता और उपभोक्ताओं में जागरूकता फैलेगी।
  9. पोषण, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मिलेट-आधारित क्षेत्रों में समुचित सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा।

मेले में क्या मिलेगा खास?

  1. मिलेट्स से बने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी।
  2. मिलेट्स की खेती और प्रसंस्करण तकनीकों की विस्तृत जानकारी।
  3. मिलेट उत्पादकों से सीधे संपर्क और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी का अवसर।
  4. पोषण विशेषज्ञों से मिलकर मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी।
  5. स्वादिष्ट और पौष्टिक मिलेट व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका।
  6. मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग प्रदर्शन।
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें