• होम
  • Weather update: देश के अधिकांश राज्यों से मॉनसून विदा, कुछ ज...

विज्ञापन

Weather update: देश के अधिकांश राज्यों से मॉनसून विदा, कुछ जगहों पर हल्की बारिश जारी, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

कुछ जगह बारिश, कुछ जगह गर्मी
कुछ जगह बारिश, कुछ जगह गर्मी

देश की राजधानी दिल्ली समेत अधिकांश हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ राज्यों में अब भी हल्की बारिश हो रही है। वहीं, कई अन्य राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। मौसम विभाग ने आज, 7 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल।

दिल्ली का मौसम अपडेट Delhi weather update:

दिल्ली में इस बार मॉनसून के दौरान जमकर बारिश हुई, लेकिन अब यहां उमस भरा मौसम बना हुआ है। अधिकतम तापमान अभी भी ऊंचा बना हुआ है, जिसके चलते दोपहर में तेज गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह के समय हल्की ठंडक का अनुभव हो रहा है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान का अलर्ट Storm alert in Uttar Pradesh:

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, हल्की बारिश और आंधी-तूफान के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, हालांकि अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। लखनऊ में अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बिजली चमकने की बनी हुई है।

जाने आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Rain alert in these states today:

IMD द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज 7 अक्टूबर तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक और तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार में आज का मौसम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें... दिल्ली और बिहार में उमस भरी गर्मी, इन जिलों में बारिश की संभावना

विज्ञापन

लेटेस्ट

विज्ञापन

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें