• होम
  • MP Weather Today: मध्यप्रदेश में मानसून का कहर, इस हफ्ते इन...

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में मानसून का कहर, इस हफ्ते इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

जाने 09 जुलाई एम.पी. का लेटेस्ट मौसम अपडेट
जाने 09 जुलाई एम.पी. का लेटेस्ट मौसम अपडेट

मानसून प्रणाली तेज़ी से आगे बढ़ती देखी जा रही है, वहीं देश के हर हिस्से में इस समय बारिश हो रही है ऐसे में मौसम विभाग की माने तो उत्तरप्रदेश के बाद अब मध्यप्रदेश में भी लगातार बारिश देखी जा रही है। इस वर्ष अधिकांश राज्यों में मानसून समय से पहले आ गया है। इस कारण लोग चकित है। आपको बता दें ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के कई ज़िलों में हो रहा है, मौसम विभाग के अनुसार कई ज़िलों में अचानक हुई तेज़ बारिश ने मानसून की पकड़ को मज़बूत बताते हुए जानकारी साझा करते हुए बताया है की इस हफ्ते पुरे मध्य प्रदेश में बारिश का मौसम बना रहेगा। खासकर बैतूल, मंडला, खजुराहो, धार, दमोह, दतिया, टीकमगढ़, छत्तरपुर के इलाकों में माध्यम से भारी बारिश की सम्भावना बन सकती है। इसके अलावा एम.पी. की राजधानी भोपाल समेत इंदौर में आज का मौसम, जबलपुर, उज्जैन, छिंदवाडा, ग्वालियर, बिना, अशोकनगर इत्यादि में भी हल्की से माध्यम बारिश की सम्भावना इस पुरे हफ्ते रहने वाली है।

आईये जाने 09 जुलाई एम.पी. का लेटेस्ट मौसम अपडेट:

  • भोपाल: आज 09 जुलाई को हल्की बारिश और तेज़ आंधी चलने की सम्भावना है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
  • इंदौर: इंदौर में आज 9 जुलाई हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती है। इंदौर में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • जबलपुर: आज यहाँ मध्यम बारिश की सम्भावना है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • ग्वालियर: मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश और तेज़ हवाओं की सम्भावना रहेगी, साथ ही यहाँ अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें