• होम
  • देशभर में मानसून कमजोर, दिल्ली और बिहार में उमस भरी गर्मी, इ...

विज्ञापन

देशभर में मानसून कमजोर, दिल्ली और बिहार में उमस भरी गर्मी, इन जिलों में बारिश की संभावना

दिल्ली-बिहार में गर्मी का सितम
दिल्ली-बिहार में गर्मी का सितम

देश के कई राज्यों में मानसून कमज़ोर हो गया है जिसके चलते कुछ राज्यों में उमस और गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। ऐसे में अचानक लगा बारिश पर ब्रेक तापमान में बढ़ोतरी का कारण बना हुआ है। आईये जाने इस दौरान देश में मौसम का हाल: 

दिल्ली का मौसम अपडेट Delhi weather update:

देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई हो गई है, ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश की गतिविधि पर ब्रेक लगा हुआ है। IMD के मुताबिक इस पुरे सप्ताह दिल्ली में बारिश होने के कोई आसार नहीं है। आपको बता दें, की आज 6 अक्टूबर रविवार को दिल्ली में आमतौर पर आसमान साफ रहने की उम्मीद है, साथ ही कड़ी धुप से मौसम सुहावना बना रहेगा। दिल्ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान का पारा क्रमशः 36 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 12 अक्टूबर तक बारिश की सम्भावना नहीं है।

बिहार में भी मानसून कमजोर, जाने इन ज़िलों में होगी बारिश:

बिहार में मानसून की कमजोर स्थिति के चलते उमस और गर्मी में बढ़ोतरी हो गई है। पिछले 24 घंटों में सीतामढ़ी का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म जिला बना रहा। राज्य के 17 से अधिक जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। 

इन ज़िलों में बारिश की सम्भावना:

मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जिनमें पटना, नालंदा, गया, सीवान, गोपालगंज, सारण और भागलपुर जैसे जिले शामिल हैं। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन कुछ इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवाओं के चलते मौसम सामान्य बना रहेगा। 15 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

लेटेस्ट

विज्ञापन

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें