आज 10 अप्रैल 2025 को देश की प्रमुख सरसों उत्पादक मंडियों से जो लेटेस्ट मंडी प्राइस सामने आए हैं, वे क्षेत्रीय मांग, स्टॉक और सरकारी खरीद की स्थिति के अनुसार भिन्न रहे। उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों के टुडे मंडी भाव ज्यादातर जगहों पर एमएसपी के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किए गए, जिससे किसानों को राहत मिली। दूसरी ओर, राजस्थान की कई मंडियों में आवक अधिक होने के कारण कीमतें एमएसपी से नीचे भी देखने को मिलीं। अगर आप मंडी में सरसों बेचने की योजना बना रहे हैं, तो ताज़ा मंडी भाव देखकर ही सही निर्णय लें।
अलीगंज मंडी में सरसों का भाव: अलीगंज मंडी में आज 6 टन सरसों (ब्लैक किस्म) की आवक हुई। सरसों के भाव ₹5500 से ₹5525 प्रति क्विंटल तक रहे और मॉडल रेट ₹5510 दर्ज किया गया। यह भाव सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के आसपास बना रहा।
फतेहाबाद मंडी में सरसों का भाव: फतेहाबाद मंडी में आज आवक भले ही कम रही सिर्फ 0.5 टन लेकिन कीमतें अच्छी मिलीं। सरसों ₹5600 से ₹5950 के बीच बिकी, और मॉडल रेट ₹5800 रहा, जो किसानों के लिए फायदेमंद रहा।
ये भी पढें- आज का लहसुन का भाव
कोसीकलां मंडी में सरसों का भाव: कोसीकलां मंडी में आज 40 टन की अच्छी आवक रही। दाम ₹5700 से ₹5800 प्रति क्विंटल तक गए और मॉडल रेट ₹5750 रहा, जो मंडी की स्थिरता दर्शाता है।
मुगराबादशाहपुर मंडी में सरसों का भाव: मुगराबादशाहपुर मंडी में आज सिर्फ 2 टन की आवक रही, लेकिन भाव काफी बेहतर थे। ₹5855 से ₹6055 प्रति क्विंटल तक दाम गए और मॉडल रेट ₹5955 रहा, जो MSP से काफी ऊपर है किसान भाई यहां सबसे संतुष्ट नज़र आए।
लालसोट मंडी में सरसों का भाव: लालसोट मंडी में आज 70 टन सरसों की आवक दर्ज हुई। भाव ₹5700 से ₹6000 प्रति क्विंटल तक गए, और मॉडल रेट ₹5906 रहा। यह दर्शाता है कि यहां मांग और सप्लाई में संतुलन बना हुआ है।
सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव: सूरतगढ़ मंडी में आज सबसे ज्यादा 436.5 टन सरसों की भारी आवक रही, लेकिन कीमतें अपेक्षाकृत कम रहीं। न्यूनतम भाव ₹5164 और अधिकतम ₹5660 रहा, जबकि मॉडल रेट ₹5425 रहा। यह दर एमएसपी से कम है, जिससे किसानों को कुछ निराशा जरूर हुई होगी।
मुख्य बातें:
ये भी पढें- आज का प्याज का भाव