• होम
  • राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण के लिए विशेष अ...

राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण के लिए विशेष अभियान, 14 से 22 फरवरी 2025 तक करायें पंजीकरण

मत्स्य पालन के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन
मत्स्य पालन के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PMMKSSY) प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक केंद्रीय क्षेत्र की उप-योजना है, जिसे वित्त वर्ष 2023-24 से ₹6,000 करोड़ के बजट के साथ लागू किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य क्षेत्र का औपचारिकीकरण करना, संस्थागत वित्त तक पहुंच बढ़ाना, जलीय कृषि बीमा को बढ़ावा देना, मूल्य श्रृंखला दक्षता में सुधार करना और मत्स्य उत्पादों की गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों को मजबूत करना है।

इस योजना के तहत राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) विकसित किया गया है, जहां मछुआरों, मत्स्य किसानों, विक्रेताओं, प्रोसेसिंग इकाइयों और सूक्ष्म उद्यमों को पंजीकृत कर उन्हें औपचारिक वित्तीय प्रणाली और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। 

राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण अभियान:

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत मत्स्य विभाग 14 से 22 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर पंजीकरण के लिए एक विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान आयोजित कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाना, अनुमोदन दर को बढ़ाना और पात्र हितधारकों को प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PMMKSSY) के तहत विभिन्न लाभों से जोड़ना है, जिनमें ऋण सुविधा, जलीय कृषि बीमा और प्रदर्शन अनुदान शामिल हैं।

मत्स्य पालन पंजीकरण के लिये लगाए जाएंगे शिविर:

यह अभियान राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के मत्स्य विभागों, राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। देशभर के प्रमुख मत्स्य पालन क्षेत्रों और संभावित क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां मछुआरे, मत्स्य किसान, विक्रेता, प्रोसेसिंग इकाइयां और सूक्ष्म उद्यमी NFDP पर पंजीकरण कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें