• होम
  • मौसम अलर्ट: देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और ब...

मौसम अलर्ट: देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी
कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का प्रभाव बदल रहा है। दिल्ली, यूपी और बिहार में तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ रहा है, जिससे ठंड का असर कम हो रहा है। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सक्रिय होने जा रहा है, जिससे कई राज्यों में बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में फिलहाल बारिश जारी है और इस हफ्ते भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत में बारिश जारी रह सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

राजस्थान में बारिश के संकेत:

राजस्थान के पश्चिमी भागों में 17 से 19 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी राजस्थान में 18 और 19 फरवरी को वर्षा का अनुमान है। इसके अलावा, अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 फरवरी से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। 18 से 20 फरवरी के बीच राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार: जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में 18, 21 और 22 फरवरी को बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 19 और 20 फरवरी को प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, आज हिमाचल में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढें- हिमालय में बर्फबारी, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, यूपी में बारिश के आसार

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें