• होम
  • Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट, जाने...

Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट, जाने दिल्ली समेत देशभर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से राहत
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से राहत

पिछले 24 घंटों में पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान औसतन 1.8 डिग्री कम हुआ, हालांकि यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक बना हुआ है। इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान से गुजरने के बाद अब जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 15 से 25 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, 18 फरवरी तक कोहरा या बारिश नहीं होने के आसार हैं। बीते दिन बठिंडा में सबसे अधिक 25.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

फरवरी में 95% कम बारिश हुई, कई जिलों में शुष्क स्थिति:

फरवरी के पहले 12 दिनों में पंजाब में सामान्यत: 10.2 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल अब तक सिर्फ 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो औसत से 95% कम है। राज्य के 23 में से 12 जिलों में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई, जबकि अन्य जिलों में नाममात्र 0.1 से 0.2 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, एसबीएस नगर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, मनसा, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में शुष्क स्थिति बनी हुई है।

ठंड जल्दी समाप्त होने के आसार:

मौसम में बदलाव का मुख्य कारण हवा के पैटर्न में आया परिवर्तन है, जिससे पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता प्रभावित हुई है। इसके अलावा, नमी का स्तर भी कम हो रहा है और पहाड़ों पर बर्फबारी घटने से ठंड में तेजी से कमी आने की संभावना है। इस बार ठंड का प्रभाव सामान्य से 10 से 12 दिन पहले ही समाप्त होने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से राहत:

दिल्ली-एनसीआर में आज और कल तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, 16 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी बढ़ेगी, जो कृषि कार्यों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा।

उत्तर भारत में तापमान सामान्य से अधिक: उत्तर राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

ये भी पढें-  उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बढ़ता तापमान

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें