पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 25 फरवरी से बारिश और बर्फबारी बढ़ने की संभावना है, जो 2-3 मार्च तक जारी रह सकती है। 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इस बदलाव के पीछे एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जो उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में प्रभाव डाल रहा है। इसके चलते देश के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, फरवरी में हुई बारिश की कमी को यह पूरी तरह नहीं भर पाएगी।
दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 29 फरवरी और 1 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तापमान 1-4 डिग्री गिरा, जबकि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में उतना ही बढ़ गया। असम और मेघालय में मामूली बदलाव देखा गया।
उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी के संकेत: 25-28 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 26 फरवरी से 1 मार्च तक बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
ये भी पढें- दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश से तापमान में आएगी गिरावट