• होम
  • राजस्थान आरपीएससी कृषि विभाग के लिए 241 पदों पर ऑनलाइन आवेदन...

विज्ञापन

राजस्थान आरपीएससी कृषि विभाग के लिए 241 पदों पर ऑनलाइन आवेदन भर्ती

आरपीएससी कृषि विभाग भर्ती 2024
आरपीएससी कृषि विभाग भर्ती 2024

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कृषि विभाग के विभिन्न पदों के लिए आनलाइन आवेदन परीक्षा 2024 की अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2024 से 19 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी जैसे सिलेबस, आयु सीमा, योग्यता, वेतनमान और सभी आवश्यक जानकारियों के लिए विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।

कृषि विभाग भर्ती के लिये महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन शुरू: 21-10-2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19-11-2024
  • परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 19-11-2024

आवेदन शुल्क:

  1. सामान्य/अन्य राज्य: ₹600/-
  2. ओबीसी/बीसी: ₹400/-
  3. एससी/एसटी: ₹400/-
  4. संशोधन शुल्क: ₹500/-
  5. परीक्षा शुल्क का भुगतान राजस्थान ई-मित्र पोर्टल या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। 19 अप्रैल 2023 से राजस्थान की सभी परीक्षाओं के लिए एक ही बार शुल्क लिया जा सकता है।

आयु सीमा : 

  • न्यूनतम आयु: 18-20 वर्ष (पद अनुसार)
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु में छूट राजस्थान लोक सेवा आयोग की नियमावली के अनुसार होगी।

RPSC कृषि विभाग भर्ती 2024 के लिये पद:

पद नाम कुल पद आरपीएससी कृषि विभिन्न पद पात्रता
सहायक कृषि अधिकारी (NSA) 115
 
बी.एससी. (कृषि) या बी.एससी. (उद्यानिकी)
सहायक कृषि अधिकारी (SA) 10  
सांख्यिकी अधिकारी 18 द्वितीय श्रेणी में गणित के साथ सांख्यिकी में मास्टर डिग्री या कृषि में एम.एससी.
कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रोनॉमी) 5 एम.एससी. (कृषि) में एग्रोनॉमी
कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि वनस्पति विज्ञान) 2 एम.एससी. (कृषि वनस्पति विज्ञान) या प्लांट ब्रीडिंग में एम.एससी.
कृषि अनुसंधान अधिकारी (प्लांट पैथोलॉजी)
 
2 एम.एससी. (बॉटनी) या प्लांट पैथोलॉजी में एम.एससी.
कृषि अनुसंधान अधिकारी (एंटोमोलॉजी) 5 एम.एससी. (कृषि) एंटोमोलॉजी या एम.एससी. (जूलॉजी) एंटोमोलॉजी विशेष
कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन विज्ञान)
 
9 एम.एससी. (रसायन विज्ञान) या एम.एससी. (कृषि) रसायन/मृदा विज्ञान
कृषि अनुसंधान अधिकारी (उद्यानिकी) 2 सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रोनॉमी)
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रोनॉमी) 11 एम.एससी. (कृषि) एग्रोनॉमी
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (बॉटनी)   5 एम.एससी. (कृषि) प्लांट पैथोलॉजी या एम.एससी. (बॉटनी) प्लांट पैथोलॉजी विशेष
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (प्लांट पैथोलॉजी) 5 एम.एससी. (कृषि) प्लांट पैथोलॉजी
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एंटोमोलॉजी) 12 एम.एससी. (कृषि) एंटोमोलॉजी या एम.एससी. (जूलॉजी) एंटोमोलॉजी विशेष
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन विज्ञान) 40 एम.एससी. (कृषि) रसायन/मृदा विज्ञान

RPSC कृषि विभाग परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा दस्तावेज 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) कृषि विभाग भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार 21/10/2024 से 19/11/2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित विज्ञापन संख्या 17/2024-25 के तहत उपलब्ध सरकारी नौकरियों के लिए अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

  • आवेदन पत्र भरने के लिए पात्रता, पहचान पत्र, पता विवरण, और आवश्यक बुनियादी जानकारी पहले से तैयार रखें।
  • आवेदन पत्र भरते समय फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र आदि जैसे संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर तैयार रखें।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सभी कॉलम और जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें और सुनिश्चित करें कि कोई त्रुटि न हो।
  • यदि आवेदन शुल्क का भुगतान आवश्यक है, तो उसे समय पर जमा करें। यदि शुल्क जमा नहीं किया गया, तो आपका फॉर्म अधूरा माना जाएगा।
  • फॉर्म जमा करने के बाद अंतिम रूप से भरे गए आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को सही और सटीक तरीके से पूरा करें ताकि कोई त्रुटि न हो और आवेदन स्वीकार किया जा सके।

विज्ञापन

लेटेस्ट

विज्ञापन

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें