• होम
  • Delhi weather today: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम,...

Delhi weather today: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश से तापमान में आएगी गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का पूर्वानुमान
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है। जो लोग गर्मी महसूस करने लगे थे, उन्हें अब ठंडक का अहसास होगा। फिलहाल रात और शाम की ठंड जारी है, लेकिन अब दिन में भी मौसम बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, फरवरी और मार्च में बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का पूर्वानुमान:

27 और 28 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों, जैसे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बारिश होगी। इसके साथ ही 1 मार्च को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन दिनों सुबह और शाम के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

तापमान में गिरावट की संभावना:

पमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बारिश होगी। 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को बारिश के बाद तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तीन दिनों तक बारिश के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भी बदलेगा मौसम: दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन दिनों कभी सर्द हवाओं से ठंड महसूस होती है, तो कभी तेज धूप से गर्मी बढ़ जाती है। हालांकि ठंड कम हो रही है, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 फरवरी से बारिश शुरू हो सकती है, जो मार्च के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती है।

किन जिलों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, 27 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 28 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश की संभावना:

  1. पश्चिमी यूपी: नोएडा में आज का मौसम, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद।
  2. पूर्वी यूपी: सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, बरेली, बदायूं, रामपुर, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और संभल।

कब तक रहेगा ऐसा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक, 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि सुबह-शाम हल्का कोहरा रह सकता है। 27 फरवरी से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 1 मार्च के बाद ही मौसम साफ होने की संभावना है। इसलिए, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोगों को अगले कुछ दिनों तक बदलते मौसम के लिए तैयार रहना होगा।


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें