• होम
  • Delhi weather Today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी...

Delhi weather Today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी की लहर जारी, जानिए देशभर में मौसम का पूर्वानुमान

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी
उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी

उत्तर भारत में इस समय भीषड़ गर्मी से लोगों को दिक्कतें उठाना पड़ रही। इस समय सूर्य की किरणें धरती पर सीधे पड़ रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जहाँ दक्षिणी भारत में एक तरफ मूसलाधार बारिश हो रही है। तो वहीँ उत्तर और मध्य भारत में प्रचंड गर्मी की  स्थिति बनी हुई है।

15 जून दिल्ली मौसम अपडेट Delhi Weather Update Today: 

IMD के अनुसार 15 जून को दिल्ली में आज आसमान साफ और हीटवेव चलने की सम्भावना बनी रहेगी, साथ ही दिन के समय तेज़ गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में आज का मौसम अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अनुमान है की राजधानी दिल्ली में 19 जून तक हीटवेव का दौर जारी रहेगा, इसके बाद हल्की गर्मी से राहत मिलना शुरू हो सकता है।  

इन राज्यों में तापमान का पारा बढ़ा रहा दिक्कतें:

भारतीय मौसम विभाग केंद्र (IMD) द्वारा जारी अपडेट में उत्तर भारत के कई इलाकों में फ़िलहाल लू और गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहें है। कल 14 जून को पंजाब के पटिआला में 45.2 डिग्री और हरयाणा के रोहतक में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय गर्मी का आलम यह है की बर्फीले पहाड़ी इलाकों के हिस्सों में भी तापमान का पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है, हिमाचल के ऊना में 43.6, सुंदरनगर में 41, और मंडी में 39.4 तक पंहुचा इसके अलावा उत्तराखंड के देहरादून में 43 और पंतनगर में 41 डिग्री दर्ज किया।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें