किसान भाइयों, अगर आप सोयाबीन की फसल बेचने की सोच रहे हैं तो आज की लेटेस्ट मंडी प्राइस रिपोर्ट आपके लिए अहम है। देश की कई प्रमुख मंडियों में आज भी सोयाबीन के दाम सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे दर्ज किए गए हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। मध्य प्रदेश की बात करें तो इंदौर, उज्जैन, मंदसौर जैसी बड़ी मंडियों में सोयाबीन के टुडे मंडी भाव ₹3800 से ₹4351 प्रति क्विंटल तक ही रहे। वहीं, महाराष्ट्र की भोकरदन मंडी में मामूली तेजी जरूर देखने को मिली, लेकिन वहां भी दाम MSP से कम ही रहे। आइए अब नजर डालते हैं आज की कुछ प्रमुख मंडियों में सोयाबीन के ताजा भावों पर।
इंदौर मंडी में सोयाबीन के भाव: इंदौर मंडी में आज 31.54 टन की आवक दर्ज की गई। यहां सोयाबीन के भाव ₹4300 से शुरू होकर ₹4351 प्रति क्विंटल तक गए। मॉडल भाव ₹4320 प्रति क्विंटल रहा, जो राज्य में सबसे बेहतर दरों में से एक है।
बमोरा मंडी में सोयाबीन के भाव: बमोरा मंडी में आज सोयाबीन की आवक 0.53 टन रही। यहां सोयाबीन का न्यूनतम भाव ₹3900 और अधिकतम ₹4000 रहा, जबकि औसत मॉडल रेट ₹3950 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
ये भी पढें- आज का लहसुन का भाव
भीकनगांव मंडी में सोयाबीन के भाव: भीकनगांव मंडी में आज 10.15 टन सोयाबीन की आवक हुई। यहां सोयाबीन के भाव ₹3850 से ₹3900 के बीच रहे और मॉडल भाव ₹3880 प्रति क्विंटल रहा। यह आज की सबसे कम कीमतों वाली मंडियों में से एक रही।
दमोह मंडी में सोयाबीन के भाव: दमोह मंडी में आज 12.63 टन की अच्छी आवक रही। यहां सोयाबीन की न्यूनतम कीमत ₹3960 और अधिकतम कीमत ₹4000 प्रति क्विंटल रहा, और मॉडल भाव ₹3970 प्रति क्विंटल रहा।
शाहगढ़ मंडी में सोयाबीन के भाव: शाहगढ़ मंडी में आज 17.7 टन सोयाबीन की आवक हुई। यहाँ सोयाबीन के भाव ₹3800 से ₹3820 के बीच रहे, और मॉडल भाव ₹3810 प्रति क्विंटल रहा। यह भाव आज की सबसे निचली दरों में गिना गया।
भोकरदन मंडी में सोयाबीन के भाव: भोकरदन मंडी में आज 6.5 टन पीली किस्म की सोयाबीन मंडी में आई। भाव ₹4000 से ₹4150 प्रति क्विंटल के बीच रहे, जबकि मॉडल रेट ₹4100 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। महाराष्ट्र की यह मंडी आज पूरे देश के औसत से थोड़ी बेहतर स्थिति में दिखी, लेकिन फिर भी MSP से नीचे ही रही।
किसानों के लिए सलाह:
ये भी पढें- आज का टमाटर का भाव