• होम
  • Monsoon Update 2024: पश्चिम बंगाल-उड़ीसा में बदल रहा मौसम, भी...

Monsoon Update 2024: पश्चिम बंगाल-उड़ीसा में बदल रहा मौसम, भीषड़ गर्मी के बीच कैसे आएगा मानसून, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल-उड़ीसा में बदल रहा मौसम
पश्चिम बंगाल-उड़ीसा में बदल रहा मौसम

मौसम विभाग अनुसार बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रों में लगातार मौसम में बदलाव देखने मिल रहा है, ऐसे में समुद्री सतह का तापमान भी बढ़ा हुआ है। इस दौरान अनुमान लगाना बड़ा मुश्किल है की बंगाल की खाड़ी में हो रहे इन बदलावों की वजह से मॉनसून इन क्षेत्रों में कब तक प्रवेश करेगा। इस समय पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल ओर उड़ीसा के कुछ हिस्सों में भयानक गर्मी और लू वाली स्थिति बनी है, जो 18-19 मई तक रहेगी।

समुद्री सतह का तापमान बढ़ने से पड़ रहा प्रभाव:

इस समय देश के कई राज्यों में भीषड़ गर्मी पड़ रही है, दूसरी ओर उधर समुद्री सतह का तापमान (Sea Surface Temperature)  भी बढ़ता जा रहा है। समुद्री सतह की गर्मी अब ऊपर की ओर बढ़ती जा रही है, यानी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व में भी मौसम अंडमान सागर जैसे बना हुआ है। 20 मई 2024 तक बंगाल की खाड़ी में भी इसकी वजह से मौसम बारिश वाला हो सकता है, इससे आसपास के इलाकों में बारिश होना सामान्य रूप से देखा जायेगा।  IMD का कहना है की, अंदमान एंड निकोबार द्वीप समूह में मानसून 19 मई को प्रवेश कर सकता है।  

मॉनसून की दिशा में बदलाव, पूर्वी राज्यों से देगा दस्तक:

लगातार समुद्री सतह में बढ़ता तापमान और इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के ऊपर वायुमंडलीय स्थितियां ठीक नहीं होने के कारण, मौसम में  भी तेजी से बदलाव हो रहा है। इससे आसपास के इलाकों लोकल लेवल पर मौसम बदलेंगे ओर बारिश की स्थिति बनेगी। देश के कई स्थानों पर मौसम पहले ही बदला हुआ है, इस बार का सबसे बड़ा बदलाव ये है कि देश के दक्षिणी हिस्सों में आने से पहले मॉनसून बंगाल की खाड़ी की ओर से पूर्वी राज्यों की तरफ प्रवेश करे। 


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें