• होम
  • Up Government Farmers For Millets Store In Hindi: यूपी सरकार...

Up Government Farmers For Millets Store In Hindi: यूपी सरकार का किसानों के लिए मिलेट्स स्टोर खोलने पर 20 लाख तक का अनुदान

Up Government Farmers For Millets Store In Hindi: यूपी सरकार का किसानों के लिए मिलेट्स स्टोर खोलने पर 20 लाख तक का अनुदान
Up Government Farmers For Millets Store In Hindi: यूपी सरकार का किसानों के लिए मिलेट्स स्टोर खोलने पर 20 लाख तक का अनुदान

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए खास पहल की है। इस पहल के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलेट्स (मोटा अनाज) स्टोर खोलने पर 20 लाख रूपये तक का अनुदान देने का फैसला लिया है। सरकार से सरकारी धन व अनुदान लेने के लिए केवल अगले 5 दिनों का समय है।

क्या होता है मिलेट्स :
आपको बता दें कि मिलेटस मोटे अनाज (श्री अन्न) को कहा जाता है। पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी मोटे अनाज के उत्पादन के बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मिलेट्स अथवा मोटे अनाज की श्रेणी में जौ, ज्वार, बाजरा, रॉगी, कांगनी, कुटकी तथा चीना जैसी फसलों को रखा गया है। मिलेट्स यानि मोटा अनाज स्वास्थ्य का खजाना है। मोटा अनाज (मिलेट्स) खाने वाले लोग जल्दी से बीमार नहीं पडते हैं। अधिक स्वस्थ रहते हैं तथा मिलेट्स खाने वालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है। मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। मिलेट्स की खेती को बढ़ावा की खास योजना के तहत ही उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष योजना की घोषणा की है। हम आपको उस पूरी योजना की जानकारी दे रहे हैं।

मिलेट्स (मोटा अनाज) के फायदे : 
मिलेट्स, जो कि मोटा अनाज या श्री अन्न के रूप में जाने जाते हैं, एक शानदार आहार हैं जो आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। इस खास फसल समृद्ध भूमि में उत्पन्न होती है और इसमें जौ, ज्वार, बाजरा, रॉगी, कांगनी, कुटकी, और चीना जैसी फसलें शामिल हैं। यह स्वास्थ्य का खजाना होने के साथ-साथ बड़ी संख्या में पोषण तत्वों का स्रोत भी है।

क्या है मिलेट्स से जुड़ी योजना :
योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार मिलेट्स स्टोर खोलने पर सब्सिडी दे रही है। इसके लिए 11 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 16 दिसंबर रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन/बुकिंग की जा सकती है। इस योजना के लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। मिलेट्स स्टोर पर सब्सिडी के लिए आवेदन करने के लिए 11 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 16 दिसंबर रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन/बुकिंग की जा सकती है. स्वयं सहायता समूह/कृषक उत्पादक संगठन/उद्यमी/किसानों की तरफ से मोबाइल आउटलेट/मिलेट्स स्टोर में से किसी एक के लिए ही आवेदन किया जाएगा. इसके लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें...

आज का मंडी भाव | Mandi Bhav Today  | सबसे सटीक जानकारी

weather today | आज का मौसम | weather tomorrow

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें