• होम
  • Allahabadi Guava Being Sent to Oman in Hindi: UP में किसानों...

Allahabadi Guava Being Sent to Oman in Hindi: UP में किसानों की आय बढ़ा रही सरकार, ओमान भेजा जा रहा इलाहाबादी अमरूद

Allahabadi Guava Being Sent to Oman in Hindi: UP में किसानों की आय बढ़ा रही सरकार, ओमान भेजा जा रहा इलाहाबादी अमरूद
Allahabadi Guava Being Sent to Oman in Hindi: UP में किसानों की आय बढ़ा रही सरकार, ओमान भेजा जा रहा इलाहाबादी अमरूद

सर्दियों में अमरूद की मांग बढ़ जाती है। इस समय अमरूद अच्छे दामों पर बिक रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने के मकसद से किसानों के अमरूद को विदेश तक पहुंचा रही है। इसी क्रम में सोमवार को राजधानी लखनऊ से प्रयागराज के सेबिया और सफेदा अमरूद की पहली खेप को खाड़ी देश ओमान भेजा गया है। इस अमरूद को इलाहाबादी अमरूद भी कहा जाता है। इससे किसानों को अच्छा मूल्य मिला है। यूपी के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही है।

पहली खेप में भेजे गए 6 कुंटल अमरूद: यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट से अमरूदों की पहली खेप को भेजा है। उन्होंने जानकारी दी कि पहली खेप में प्रयागराज का 6 कुंटल सेबिया और सफेदा अमरूद भेजा गया है। उनके अनुसार अमरूद की इस पहली खेप को भेजने की जिम्मेदारी प्रयागराज की कंपनी माइस ओवरसीज को दी गई है। जानकारी दी गई है कि प्रयागराज के इन अमरूदों को कंपनी की ओर से बाजार मूल्य से अधिक दामों में खरीदा और ओमान भेजा। इससे किसानों को भी डबल आय मिल रही है।

ओमान तक में है प्रयागराज के सेबिया और सफेदा अमरूद की मांग: यूपी के मंत्री ने जानकारी दी कि रंग और स्वाद के लिए विख्यात प्रयागराज और कौशाम्बी का सेबिया और सफेदा अमरूद ओमान में भी पसंद किया जा रहा है। सेबिया और सफेदा अमरूद दूसरी जगहों पर होने वाले अमरूद से अधिक स्वादिष्ट होता है। किसानों के खेतों से सीधे इन अमरूदों की खरीद हुई है और कंपनी ने इन्हें खरीदा है। किसानों को खेत पर ही बाजार भाव से अधिक दाम मिल गया।

कैसा होता है सेबिया और सफेदा अमरूद इस इलाहाबादी अमरूद की सेबिया, एक किस्म है। ये कुछ-कुछ सेब के जैसा दिखता है। वहीं इलाहाबाद के सफेदा और सुर्खा प्रजाति के अमरूदों को भी विदेश में काफी पसंद किया जाता है। सबसे ज्यादा डिमांड इलाहाबादी सुर्खा की होती है। यह लाल रंग का होता है। विदेश भेजे जा रहे यूपी के फल इन अमरूदों से पहले, लखनऊ के आम को भी रूस के मॉस्को में भेजा गया था। वहां इन आम की मांग काफी है। यहां इन अमरूदों के 80 रूपये प्रति किलो मिलते हैं जबकि रूस में 800 रूपये प्रति किलो तक के दाम मिले थे। यूपी के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न उत्पादों आम, अमरूद, मिर्ची की दुनिया के बाजारों` में पहुंचाकर किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास किया जा रहा है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें