• होम
  • UP and Delhi Weather Update Today 02 March 2024 in Hindi, फि...

UP and Delhi Weather Update Today 02 March 2024 in Hindi, फिर बदलेगा यूपी का मौसम और दिल्ली एनसीआर में सुबह सुबह बरसे बादल, जानें कैसा रहेगा दिल्ली में आज का मौसम

फिर बदलेगा यूपी का मौसम और दिल्ली एनसीआर में सुबह सुबह बरसे बादल, जानें कैसा रहेगा दिल्ली में आज का मौसम
फिर बदलेगा यूपी का मौसम और दिल्ली एनसीआर में सुबह सुबह बरसे बादल, जानें कैसा रहेगा दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 2 मार्च को उत्तरप्रदेश के कई शहरों में हल्की से तेज़ बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही तेज़ हवाओं के साथ ओले गिरने की भी सम्भावना है। उत्तर हिमालयी और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में आने वाले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है। IMD के अनुसार लखनऊ में 2 मार्च को बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी सम्भावना है। वही आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक हो सकता है।  कानपूर में तेज़ हवाओं के कारण मौसम में गतिशीलता के साथ ठंडापन रहेगा। साथ ही आज बारिश ओर ओले गिरने की अधिक आशंका है। आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक हो सकता है। 
वाराणसी में आज हलके बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने की सम्भावना है। आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक हो सकता है। 
प्रयागराज में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। आज का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक हो सकता है।  

दिल्ली में 02 मार्च को हल्की बूंदाबांदी की सम्भावना:

आज राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है साथ ही तेज़ चलने वाली हवाओं के साथ बादल छाए रहने का अनुमान है। आज सुबह दिल्ली में हलके कोहरे के साथ काले बादल छाए हुए देखने को मिल सकते है, दिल्ली में आज का मौसम का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से अधिकतम तापमान 22 डिग्री के बिच हो सकता है। देखा जाये तो अगले पांच दिनों तक मौसम यूँ ही बने रहने की उम्मीद है। नई दिल्ली में आज ऐ.क्यू.आई (AQI) का स्तर 113 दर्ज किया गया।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें