• होम
  • Weather update: देश में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कह...

Weather update: देश में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं लू का प्रकोप, जाने 7 दिन का देशभर में मौसम हाल

भारत का 7 दिन का मौसम अपडेट
भारत का 7 दिन का मौसम अपडेट

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज सुबह 05:30 बजे तक यथावत रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों तक विस्तारित है। यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है। इसके प्रभाव से केंद्रीय और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में अगले 12 घंटों के दौरान 35-45 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, जो कभी-कभी 55 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं, चलने की संभावना है।

तापमान पूर्वानुमान Temperature Forecast:

  1. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, उसके बाद अगले 4 दिनों में 2-4 डिग्री की वृद्धि।
  2. मध्य भारत में अगले 3 दिनों में 2-4 डिग्री की गिरावट, उसके बाद कोई विशेष बदलाव नहीं।
  3. पश्चिम भारत में भी अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट, फिर 2-3 डिग्री की वृद्धि।
  4. देश के अन्य हिस्सों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं।

लू और गर्मी से जुड़ी चेतावनी: पश्चिम राजस्थान में 14 से 16 अप्रैल तक लू की स्थिति बन सकती है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा में आज का मौसम और पंजाब में 16 अप्रैल को भी हीटवेव की चेतावनी है। 

11 से 17 अप्रैल 2025 तक का देशभर का मौसम पूर्वानुमान:

  1. 11 अप्रैल: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और केरल-माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। उत्तराखंड और पंजाब के कुछ स्थानों पर तेज गर्जना, बिजली, तेज हवा और ओला की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में गर्जन, बिजली, तेज हवा  और ओला की संभावना है। राजस्थान के कुछ स्थानों पर आंधी की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल-माहे, तटीय आंध्र प्रदेश-यानम, तेलंगाना में तेज हवा और बिजली की संभावना है।
  2. 12 अप्रैल: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल-माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, झारखंड, असम-मेघालय में गर्जन, बिजली, तेज हवा की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्रप्रदेश-यानम, रायलसीमा, तेलंगाना में बिजली व तेज हवा की संभावना है।
  3. 13 अप्रैल: असम-मेघालय में भारी वर्षा, गंगा-पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर तेज गर्जना, बिजली, तेज हवा की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्रप्रदेश-यानम में बिजली और तेज हवा की संभावना है। 
  4. 14 अप्रैल: पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना, असम-मेघालय, गंगा-पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में तेज गर्जना, बिजली, तेज हवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है।
  5. 15 अप्रैल: पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में लू की संभावना बनी रहेगी।
  6. 16 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना।
  7. 17 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू जारी रहने की संभावना।
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें