• होम
  • मौसम अपडेट: हिमालय में बर्फबारी, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, यू...

मौसम अपडेट: हिमालय में बर्फबारी, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, यूपी में बारिश के आसार

हिमालय में भारी बर्फबारी
हिमालय में भारी बर्फबारी

उत्तर पश्चिम से पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई स्थानों पर तापमान शून्य तक गिर गया, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

शनिवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड लौट आई। हालांकि, डल झील में पर्यटक नौकायन का आनंद लेते दिखे। आईएमडी ने 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की चेतावनी दी है, जिससे 17-21 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व हिमपात हो सकता है। पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम:

फरवरी आमतौर पर हल्की ठंड और सुहावने मौसम के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार दोपहर की तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

20 फरवरी को बारिश की संभावना:

मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 20 और 21 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 21 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें