• होम
  • UP weather: यूपी में बदलेगा मौसम: कोहरे के बाद बारिश के आसार...

UP weather: यूपी में बदलेगा मौसम: कोहरे के बाद बारिश के आसार, जानें प्रयागराज समेत प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट

घना कोहरा और अब बारिश
घना कोहरा और अब बारिश

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अब भी कोहरे का प्रभाव बना हुआ है, जबकि कुछ स्थानों पर मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यूपी में कोहरे की स्थिति 31 जनवरी तक बनी रह सकती है। हालांकि, 1 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार:

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। प्रदेश में 1 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है, जबकि 2 फरवरी से पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 2, 3 और 4 फरवरी को भी कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है।

जाने कुंभ नगरी प्रयागराज में आगामी 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम:

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में करोड़ो श्रद्धालु इस समय मौजूद हैं। इस बीच 30 जनवरी से 4 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने के बाद आसमान साफ रहेगा। 2 और 3 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 4 फरवरी को कोहरा या धुंध बना रहने की संभावना है। पूरे सप्ताह के दौरान किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, उमस और नमी का मौसम सुबह के समय 85 से 90 प्रतिशत और शाम के समय 45 से 60 प्रतिशत के बीच बनी रहेगी।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। आज 30 जनवरी को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने के बाद आसमान साफ रहेगा। इसके अतिरिक्त आज अयोध्या और वाराणसी में भी आज मौसम साफ़ रहेगा। 

ये भी पढें:- MP मौसम अपडेट: अगले 3 दिनों में बढ़ेगी सर्दी, जाने इन 14 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें