• होम
  • मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जारी, अब तक 26.73...

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जारी, अब तक 26.73 लाख मीट्रिक टन उपार्जन और ₹5,027 करोड़ का भुगतान

MSP पर रिकॉर्ड गेहूं खरीदी
MSP पर रिकॉर्ड गेहूं खरीदी

मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2025 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी के लिए 20 जनवरी से 9 अप्रैल 2025 तक पंजीयन की प्रक्रिया संचालित की गई। साथ ही प्रदेश के 15 लाख 33 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया।

गेहूं की खरीदी दर 2,600 रुपये प्रति क्विंटल:

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की अवधि 15 मार्च से 5 मई 2025 तक निर्धारित है। किसानों को ₹2,425 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा ₹175 प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है, जिससे कुल मिलाकर ₹2,600 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी की जा रही है।

अब तक 26.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी:

श्री राजपूत ने बताया कि प्रदेश में 3,528 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब तक 3.09 लाख किसानों से 26.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। 

₹5,027 करोड़ का किया गया भुगतान: मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि अब तक किसानों को ₹5,027 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों को भी अगले 3 से 5 कार्यदिवसों में भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को समय पर भुगतान मिले। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 47 हजार 377 किसानों से 21 लाख 36 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है। अब तक लगभग ₹4,000 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। पंजीयन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल थी।

जिलावार गेहूं उपार्जन की स्थिति (मीट्रिक टन में):

  1. उज्जैन – 3,22,237
  2. सीहोर – 3,46,973
  3. देवास – 1,50,514
  4. शाजापुर – 1,63,112
  5. इंदौर – 1,15,427
  6. भोपाल – 1,59,745
  7. राजगढ़ – 1,27,499
  8. मंदसौर – 75,992
  9. आगर मालवा – 73,077
  10. धार – 50,443
  11. विदिशा – 1,42,240
  12. हरदा – 50,110
  13. खंडवा – 26,392
  14. रतलाम – 36,831
  15. नीमच – 12,869
  16. नर्मदापुरम – 35,561
  17. झाबुआ – 9,003
  18. रायसेन – 88,802
  19. बैतूल – 7,032
  20. दमोह – 17,075
  21. खरगोन – 988
  22. गुना – 5,388
  23. सागर – 31,711
  24. नरसिंहपुर – 10,560
  25. छिंदवाड़ा – 2,553
  26. अशोकनगर – 3,129
  27. सिवनी – 24,973
  28. सतना – 6,382
  29. शिवपुरी – 1,829
  30. मंडला – 1,109
  31. छतरपुर – 998
  32. दतिया – 1,244
  33. अलीराजपुर – 70
  34. श्योपुर – 940
  35. ग्वालियर – 556
  36. पन्ना – 437
  37. भिंड – 351
  38. रीवा – 153

ये भी पढें- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त से हटे लाखों नाम, नहीं मिलेगी अगली किस्त

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें