• होम
  • World Food India 2024: विश्व फूड इंडिया 2024, 19-22 सितंबर क...

World Food India 2024: विश्व फूड इंडिया 2024, 19-22 सितंबर को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होगा आयोजन

World Food India 2024: विश्व फूड इंडिया 2024, 19-22 सितंबर को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होगा आयोजन
प्रगति मैदान में खाद्य उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन

विश्व फूड इंडिया 2023 की ऐतिहासिक सफलता के बाद, भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने तीसरे संस्करण की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह आयोजन 19-22 सितंबर 2024 तक नई दिल्ली प्रगति मैदान, में आयोजित किया जायेगा।

भारत बना वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण का प्रमुख हब India becomes major hub of global food processing:

विश्व फूड इंडिया 2023 ने निवेशकों, निर्माताओं, उत्पादकों, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं, खरीदारों, निर्यातकों, नीति निर्माताओं और वैश्विक खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र के सभी प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर एकत्र किया। इस आयोजन ने भारतीय बाजार में खाद्य प्रसंस्करण और खुदरा उद्योग के हर स्तर पर निवेश और व्यापार की संभावनाओं का पता लगाने का अवसर प्रदान किया, जिससे भारत को वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण हब के रूप में स्थापित किया जा सके।

विश्व फूड इंडिया 2023, 90 देशों की भागीदारी, ₹33,129 करोड़ के समझौते:

विश्व फूड इंडिया 2023 का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 3 नवंबर 2023 को किया। इस आयोजन में 90 से अधिक देशों की भागीदारी हुई, जिसमें 7 अंतरराष्ट्रीय मंत्री, 9 मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल और 91 वैश्विक सीएक्सओ शामिल थे। इसके बाद वाणिज्य और उद्योग मंत्री, श्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में सीईओ राउंडटेबल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान ₹33,129 करोड़ के समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए/ विनिमय हुए/ घोषित किए गए। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान 112 B2G और 16,000 से अधिक B2B बैठकें हुईं, जिसमें 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी के मामले में, विश्व फूड इंडिया में 15 से अधिक देशों और 23 भारतीय राज्यों के 1200+ प्रदर्शकों ने 50,000 वर्ग मीटर से अधिक के क्षेत्र में अपनी भागीदारी दर्ज की। समापन सत्र को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 5 नवंबर 2023 को संबोधित किया।

विश्व फूड इंडिया 2024 World Food India 2024:

भारत का खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र $400 मिलियन से अधिक का है और पिछले एक दशक में इसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर लगभग 9% रही है। इस सफलता का लाभ उठाने के लिए, विश्व फूड इंडिया 2024 को और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है, जिसका उद्देश्य भारत को विश्व का खाद्य टोकरी (Food Basket) के रूप में प्रस्तुत करना है। साथ ही, खाद्य प्रसंस्करण के हितधारकों के लिए निवेश और सहयोग के अवसर तलाशने पर जोर रहेगा, जिसमें खाद्य प्रसंस्करणकर्ता, प्रौद्योगिकी और उपकरण निर्माता और आपूर्तिकर्ता, लॉजिस्टिक प्लेयर्स, कोल्ड चेन ऑपरेटर और खाद्य खुदरा विक्रेता शामिल होंगे।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें